पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाकय न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बाइक पर पीछे बैठी महिला को घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी राजू साह की 32 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल महिला लगुनी से बाइक पर सवार होकर तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में गयी थी वही से मशरक बजार में सामान्य खरीदने गयी वही से वापस जाने के दौरान बाइक पर बंदर कूद पड़ा जिसमें महिला गिर घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग