राष्ट्रनाकय न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्याल स्थित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के भवन निर्माण की जगह बदले जाने की सूचना पर ग्रामीणों व प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गया है।इसको लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से स्वास्थय मंत्री से लेकर स्वास्थय विभाग के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ ही बीडीओ, सीओ एवं डीएम को पत्र प्रेषित कर पुराने अस्पताल भवन के परिसर में ही सीएचसी के भवन निर्माण कराने की मांग की है। प्रेषित पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि वर्तमान में संचालित पीएचसी परिसर में ही सीएचसी के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में उक्त जमीन को छोड़कर दूसरे जगह अस्पताल बनाने का कोई औचित्य नही है। ग्रामीणों ने स्थानीय पीएचसी परिसर के समकक्ष ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग