नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हेमन्तपुर गांव के एक युवक उस वक्त दरियापुर पुलिस के ज्यादती के शिकार हुए जब पुलिस रुकने के इशारा दिया और बाइक बढ़ा दी बस यही जुर्म पुलिस को सहन नही हुआ और पिटाई शुरू कर दी और तो और एक चौदह साल के बालक को भी नही बख्सा उसे भी दो चार थप्पड़ पुलिस ने जड़ दी प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमन्तपुर गांव निवासी अर्जुन राय अपने साला प्रदुम्न व चचेरे भाई मनीष को एक साथ रेलवे स्टेशन दिघवारा से घर आ रहा था इसी क्रम में जब वह दिघवारा ब्लॉक से आगे बढ़ा तो उसे दरियापुर पुलिस ने बाइक रोकने की इशारा किया लेकिन उस वक्त अंधेरा होने की वजह से इशारा देख नही पाया और बाइक बढ़ा दी इसके बाद पुलिस के दो अधिकारी बाइक से खदेड़ कर पीछा करते हुए बाइक रोक कर तलाशी ली और तब तक फ़ोर्स सहित पुलिस पहुंचते ही अंधाधुंध तीनो की पिटाई कर दी जब अर्जुन के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि यह ठीक लड़का है पढ़ाई लिखाई करता है तब उसे जाने दिया गया वही इस सम्बन्ध में अर्जुन राय ने एस पी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग