पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गुरूकुल उच्च विद्यालय हरपुर जान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की का पल्ला उखाड़ कमरें में लगे 4 पंखे चोरी करने का मामला सामने आया।मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना मिश्रा ने बताया कि गुरूवार को जब वे विद्यालय पहुंचे तों देखा की कमरें में लगा खिड़की का पल्ला उखाड़ा गया है वही कमरें में लगा 4 पंखा चोरी कर ली गई है। मामले में आदेशपाल सह रात्रि प्रहरी कन्हैया सिंह के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग