- मेंटर और प्रशिक्षक को दिए आवश्यक निर्देश, प्रशिक्षणार्थियों से लिया फीडबैक।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चहक प्रशिक्षण के दूसरे चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला अनुश्रवण समिति की टीम ने मध्य विद्यालय पुछरी एवं मध्य विद्यालय बनियापुर बालक केंद्र का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अनुश्रवण समिति के विकास कृष्ण ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में पूछताछ करते हुए प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया।साथ ही केंद्र पर उपस्थित मेंटर और प्रशिक्षकों को भी आवश्यक निर्देश दिए।मालूम हो कि वर्ग 01 के नवनामांकित छात्रों को आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की जानकारी प्रदान करने के लिये नामित शिक्षकों और एचएम को प्रखंड के चिन्हित चार केंद्रों पर पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के सफल आयोजन को लेकर प्रत्येक केंद्र पर चालीस प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए एक मेंटर के साथ दो प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।मौके पर प्रशिक्षक शैलेन्द्र पांडेय,मेंटर सच्चिदानंद शर्मा,मनोज प्रसाद सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
फ़ोटो(प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लेते टीम के सदस्य )


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग