- मौके से चालक को किया गया गिरफ़्तार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पेट्रोलिंग के दौरान अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक स्वामीनाथ राम ने बगैर वैध चालान के बालू लदे एक दस चक्का ट्रक और उसके चालक को पकड़ सहाजितपुर पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्तार चालक इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी मुकेश राम बताया जाता है। अंचलाधिकारी द्वारा मामले की प्राथमिकी सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई गई है। जिसमें चालक एवं वाहन मालिक को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने बताया है की थाना क्षेत्र के छितौनी- धोबवल सड़क मार्ग पर छितौनी पुल के समीप पीला बालू लदे ट्रक के चालक से जब कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किया गया। वही चालान भी वैध नही पाया गया।ट्रक पर ऊपर तक आठ सौ सीएफटी बालू लोड किया गया था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि अवैध रूप से बालू को विक्री के लिये ले जाया जा रहा था। बगैर वैध चालान के परिवहन एवं चोरी से बालू विक्री करने के मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया है। अंचलाधिकारी ने बताया की जिला पदाधिकारी एवं खनन विभाग के गाइडलाइन के अनुसार अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग