राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग उपेन्द्र ठाकुर के द्वारा बताया गया की जिला के विभिन्न प्रखंडों में शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण किया जाएगा। एलीमको, कानपुर की देखरेख में दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण का कार्य तिथिवार एवं प्रखंडवार शिविर के माध्यम से किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगा।
शिविर का आयोजन दिनांक-
- 05.09.2022 को बनियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर
- 08.09.2022 को मशरख प्रखंड कार्यालय परिसर
- 09.09.2022 को लहलादपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
- 10.09.2022 को एकमा प्रखंड कार्यालय परिसर,
- 12.08.2022 को मॉझी प्रखंड कार्यालय परिसर,
- 13.09.2022 को जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर,
- 14.09.2022 को इसुआपुर प्रखंड कार्यालय परिसर,
- 15.09.2022 को तरैया प्रखंड कार्यालय परिसर,
- 16.09.2022 को पानापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया है।
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, छपरा, सारण को निर्धारित तिथि को शिविर में चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया है ताकि आवश्यकतानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग