राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। प्रखंड के गोपाल दास मठीया पर 7 सितंबर बुधवार को भगवान वामन का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल युवा ब्राह्मण चेतना मंच और विभिन्न संगठनों के द्वारा गौतम स्थान से शोभायात्रा बुधवार को प्रातः 7:00 बजे निकाली जाएगी जो प्रमुख मार्गो से होते हुए गोपाल दास की मठिया पर पहुंचेगी। जाने-माने संगीतज्ञ पंडित राम प्रकाश मिश्र के द्वारा कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे दिन से होगा। शोभायात्रा के जनक अरुण पुरोहित जिला प्रमुख धर्म प्रचार प्रसार विश्व हिंदू परिषद ने संगठनों से मिलकर यात्रा में आने का अनुरोध किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग