राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर व्यापार मंडल के लगातार तीसरी बार विजय उपाध्याय अध्यक्ष बन गये है। इस बार वे निर्विरोध चुने गये है। शनिवार की संध्या प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यालय प्रभारी लाभ ने नव निर्वाचित निर्वाचन से संबंधित अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र सौपा। साथ ही अध्यक्ष पद के अलावे नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौके पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह कश्यप, श्याम बिहारी तिवारी, राजेश्वर सिंह व पवन शुक्ला, राजीव पाण्डेय, चन्द्रशेखर सिंह व लक्ष्मण ठाकुर आदि शामिल थे। पूर्व में पिता सुरेश उपाध्याय भी 20 वर्षो तक रह चुके है व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अमनौर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पिता व पुत्र मिलकर लगभग 35 वर्षों तक कब्जा जमाया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी