राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा के परिसर में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा मेधा तरंग उत्सव के अंतर्गत तरंग प्रतियोगिता का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदेश्वर कामत के देख रखे में आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के 42 विभिन्न विद्यालयों के जूनियर वर्ग 6 से 8 तक के बच्चे तथा सीनियर वर्ग के तहत वर्ग 9 से 12 तक के 294 आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिए। इस अवसर पर बी बी राम प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य मो. शबीब अंसारी, मानवेंद्र प्रसाद सुमन, मनोज द्विवेदी, विष्णु कुमार, बेबी सिंह, मीना सिंह, आशा चौहान, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, बलिराम साह, रंजीत कुमार भगत, नवल किशोर सिंह, राजीव कुमार, विमलेश सिंह, राजकिशोर सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग