नगर पंचायत में युवाओं ने श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य किया शुरू

विकास कुमार। राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के परसा नगर पंचायत स्थित वार्ड छह के दलित बस्ती में जाने वाली सड़क पर युवाओं की टीम ने एकत्रित हो कर श्रमदान करते हुए सड़क निर्माण में अपनी एकजुटता दिखाई व सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया।इसके पूर्व वहां जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य पार्षद सुमंती देवी से गुहार लगाई।तभी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास ने अपने निजी कोष से वहां ईट की व्यवस्था कराई।मुख्य पार्षद के युवा पुत्र अजीत कुमार ने युवाओं को गोलबंद किया।मुख्य पार्षद पुत्र के नेतृत्व में दलित बस्ती के युवाओं में रंजीत कुमार, अरविंद कुमार, उत्तम कुमार, भूषण कुमार, वकील मुन्ना, राकेश कुमार, अमरजीत कुमार, दिलीप कुमार सहित दर्जनों ने श्रमदान किया। मालुम हो कि अत्यधिक बरसात के कारण दलित बस्ती जाने वाली सड़क पर करीब तीन फीट पानी लग गया था।सड़क पर ईट बिछाकर सड़क को ऊंचा कर दिए जाने से अब दलित बस्ती में आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग