पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत निकाला जा रहा है, जिसके अंतर्गत गुरूवार को मशरख प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सारण जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो उद्देश्य को लेकर सैकड़ों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा की शुरुआत मशरक प्रखंड अवस्थित कांग्रेस कार्यालय के पास से शुरू किया गया, यह पदयात्रा मशरक शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता केदारनाथ सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारिणी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, कांग्रेस नेता लालबाबू सिंह, कांग्रेस नेता सेराज अहमद, विक्रमा सिंह के साथ-साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग