राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के असोइयां गांव में गुरुवार की देर रात खैनी मांगने के विवाद में एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में लाया गया जहां से रेफर कर दिया गया था । सदर अस्पताल छपरा में युवक की चिकित्सा की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिहोरियां पोखरीपर निवासी द्वारिका साह का 32 वर्षीय पुत्र जनार्दन साह देर रात्रि असोइयां गांव के समीप तीन चार सहयोगियों के साथ था। इसी बीच खैनी मांगने को लेकर हुई विवाद में मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने गोली चला दी। घटना में जनार्दन साह के हाथ में गोली लगने से वह बूरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने वहा से एक मोटरसाइकिल सहित एक कट्टा बरामद किया। घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ में जुट गई है। डीएसपी इन्द्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग