राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। जलालपुर कोपा बाजार में एक मिठाई दुकान में गुरुवार को हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोपहर के 11:55 मिनट में दुकान के गले से 93 सौ रुपये की चोरी युवक द्वारा किया गया है। मिठाई दुकानदार मुकेश राय ने बताया कि पांच माह पहले भी दो मोबाइल की चोरी हुई थी। जिसका पता आज तक नहीं लगा। चोरी के समय मिठाई दुकानदार खाना खाने के लिए गए थे। तभी यह घटना घटी। मिठाई दुकानदार ने कोपा थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोपा पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर के पहचान में जुटी है। आपकों बता दें कि चोरी की बढ़ रही घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दशहत का महौल बनाा हुआ है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन