बाढ़ का कहर: बाढ़ से पानापुर के हालात हुए बदतर, लगातार हो रही है जल में वृद्धि
- प्रखंड सह अंचल कार्यालय हुआ तरैया शिफ्ट
- पानी अधिक होने के कारण कम्युनिटी किचेन संचालन में भी आ रही परेशानी
पानापुर(सारण)। प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका से कराह रहे लोगो की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रही है। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि 2001 एवं 2017 में आयी बाढ़ से भी इसबार ज्यादा पानी आया है जिससे स्थिति और भयावह हो गयी है। बाढ़ का पानी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अलावे पीएचसी एवं थाने में भी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय को तरैया के कन्या प्राथमिक विद्यालय शिफ्ट करना पड़ा है जिससे राहत एवं बचाव कार्य मे परेशानी हो रही है। बाढ़ के कारण जगह जगह विद्युत पोल उखड़ गए है जिससे पानापुर फीडर में विद्युत आपूर्ति मंगलवार की दोपहर से ही बाधित है। जेई विवेक कुमार ने बताया कि उसरी चांदपुरा पीएसएस के द्वारा विद्युत सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वही बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोईघरों की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है। प्रखंड के कई कम्युनिटी किचेन में दोपहर एक बजे तक बाढ़ पीड़ितों को भोजन नही मिला था। ऐसे अनेक कम्युनिटी किचेन सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गए है। वही हाईस्कूल कोंध भगवानपुर के मैदान में सीमावर्ती तरैया प्रखंड के लौवा एवं पीपरा गांव के दर्जनो लोग अपने बाल बच्चों एवं मवेशियों को लेकर शरण लिए है जिन्हें पूछनेवाला कोई नही है। वही पानापुर बाजार में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है जिसमे जरूरतमंदों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस बीच रसौली बिंद टोली एवं पानापुर तरैया मार्ग पर पानी भर जाने से प्रखंड मुख्यालय का तरैया एवं मशरक से सम्पर्क टूट गया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा