पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में चुनाव को ले निर्वाची पदाधिकारी सह मढ़ौरा भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविभूषण शर्मा की अध्यक्षता में कोषांग के सभी अधिकारी व बीएलओ के साथ एक बैठक हुई। जिसमें मशरक नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने जाने पर चर्चा हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह मढ़ौरा भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविभूषण शर्मा ने कहा कि चुनाव को ले सभी कोषांग का गठन हो गया है। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी श्रीशर्मा ने सभी कोषांग के अधिकारियों प्रभारियों को अपने अपने कोषांग के कर्मियों के स्थ समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्यो का निष्पादन करने का दिशा-निर्देश दिया। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग