राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर राजस्व पदाधिकारी गोपाल कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमे जमीनी विवाद से संबंधित दर्जनों पुराने मामले की सुनवाई की गई। जिसमे वादी एवं प्रतिवादी को अपने जमीन के दावा से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया तथा परौना के पुलिस महतो ने एक शिकायत प्रतिवेदन दिया।जिसमे विजय महतो व सुनील महतो द्वारा घर के दरवाजे का जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। राजस्व पदाधिकारी ने बताया की प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन पर करवाई करते हुए संबंधित राजस्व कर्मचारी से शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिसके आलोक में अगली करवाई की जायेगी। मौके पर सीआई योगेन्द्र सिंह,रोहित कुमार व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग