नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के प्रतापपुर पँचायत के मुखिया के आवास पर मुखिया संघ का बैठक विभिन्न मुद्दे पर चर्चा के उपरांत संपन्न हुआ इस बैठक में संघ के कार्य एवं अन्य समस्याओं तथा विकास कार्य मे हो रही अड़चन को कैसे निबटारा किया जाये इस पर काफी मंथन के उपरांत सभी मुखिया ने अगले बैठक में इस पर निर्णय लेने के लिए एक निर्णय मंडली बनाया गया और अगली बैठक में कई अहम फैसले मुखिया संघ लेगा साथ ही संघ के मजबूती के लिए युवा मुखिया को विशेष दायित्व सौंपा जाएगा इस अवसर पर मुखिया किशोर सिंह, हरिपुरहर पँचायत के मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह, सरोज राय, गोपाल साह, रीना देवी, मनपुरा पँचायत के मुखिया तृप्ति सिंह व इनके प्रतिनिधि अजित सिंह, छोटू ओझा, राम अयोध्या राय, तथा अवधेश राय तथा सुभाष पांडेय सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग