पंकज कुमार सिंह। राष्टनायक कन्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन के कर्ण कुदरिया गांव निवासी पिता रंजीत कुमार सोनी माता श्रीमती रोमा देवी का छोटा पुत्र रोहन कुमार सोनी का जेईई एडवांस परीक्षा में सफल होने पर परिवार वालों के साथ साथ क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। परीक्षा में सफल होने की सूचना जैसे ही परिवार वालों के साथ साथ पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह को मिला, सभी लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह ने परीक्षा में सफल विद्यार्थी रोहन कुमार सोनी को मिठाई खिलाते हुए कलम भेट की, मुखिया बच्चा लाल साह ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि हमारे पंचायत का युवा छात्र अपनी मेहनत के बदौलत जेईई एडवांस परीक्षा में सफल हुआ है जिसको इस परीक्षा में 6550 वा रैंक प्राप्त हुआ है यह पंचायत के साथ साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इस संबंध में सफल विद्यार्थी रोहन कुमार सोनी ने कहा कि मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन कर एक नया ऐप बनाना चाहता हूं, जिससे आने वाला समय में लोगों को इस ऐप से सुविधा मिल सके। रोहन के पिता रंजीत कुमार सोनी ने अपने पुत्र के लिए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग