अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों के बीच हिन्दी व्याकरण व भाषा विषयक लिखित क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छठी कक्षा, 7 वी कक्षा तथा 8 वी कक्षा के प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार के लिए चयन किया गया |बाद में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 7 के प्रिंस कुमार तिवारी ने प्रथम स्थान पाया वहीं माही कुमारी आठवीं कक्षा में दूसरा स्थान तथा सुमित कुमार ने तृतीय स्थान पाया| छात्रों को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस हम लोग इसलिए मनाते हैं क्योंकि हिंदी हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान की भाषा है। यह भाषा दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है। यह दूसरी सबसे आबादी वाले देश की पहचान की भाषा है। हिंदी बोलकर हम गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होने बच्चों से कहा कि आप सभी दूसरी भाषा जरूर सीखें लेकिन गर्व के साथ हिंदी बोलें। कार्यक्रम मे दर्जन भर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर धीरज तिवारी ,विजय कुमार साह अविनाश तिवारी, अमृता कुमारी, वंदना कुमारी सहित कई अन्य भी थे। वहीं शंकर दयाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 2 दर्जन से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें लक्ष्मी कुमारी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी चयनित छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी सबसे लोकप्रिय भाषा है। इसे बोलने पर हमे सुखद अनुभूति होती है।मौके पर शिक्षक आनंद कुमार, वरुण कुमार सिंह सहित कई अन्य भी थे। वहीं कई अन्य विद्यालयों उ म वि खोरोडीह, म0 वि0 संवरी मठ, बेसिक स्कूल बंगरा, म0 वि0 सम्होता, उ0 म0 वि0 देवरिया, म0 वि0 भटकेसरी, में भी हिंदी दिवस आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय प्रधान उत्तम कुमार साह प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश गिरी ने शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, मणीन्द्र पांडेय, ने उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी