- दर्जन भर लोगों को किया गया नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के एक-एक लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी अशोक राय ने दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही सुनील राय, राजेश राय, फूलकुमारी देवी एवं चार- पांच अज्ञात को नामजद कर दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।वही घर मे रखे बक्से जिसमें सोने- चांदी के जेवर थे उसे भी उठाकर ले जाने की बात कही है। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी सुनील राय के फर्दबयान पर दर्ज की गई है। जिसमें पीड़ित ने अशोक राय, मातबर राय, गोलू कुमार, संजीव कुमार, बंटी कुमार, रेखा कुमारी सहित आठ लोगों को नामजद कर बताया है कि एक राय होकर दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों पक्षों की दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग