राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण,निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 11 एवं 12 सितम्बर 2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 110 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो नाली बंदुक- 1, मोटरसाईकिल- 2 , कार- 1 , मोबाईल- 3, गैस सिलेन्डर- 1, होण्डा मशीन- 1, नाव- 1, ट्रक- 34 , छाईवा ट्रक -05, नगद राशि 50,000 रूपया, रिक्शा -01 ट्रैक्टर- 1 जप्त कर 1397 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 18 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2400 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। माँझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 203.4 लीटर विदेशी शराब, 03 मोबाईल 01 कार एवं 50,000 रूपया नगद राशि जप्त कर 03 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। भगवानबाजार थानान्र्गत गुप्त सूचना के आधार पर शिव बाजार एवं सर्किट हाउस के पास से छापामारी कर 100 लीटर देशी शराब, 61.5 लीटर विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग