राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो एंबुलेंस की सौगात दी गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन ने बताया की यह एम्बुलेंस राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से प्रखंड क्षेत्र के मरीजों की सुविधा को लेकर पीएचसी को दो एम्बुलेंस प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो नई एंबुलेंस आवंटित की गई हैं। इसके लिए 102 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से भी मरीजों को बेेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर डॉक्टर रिजवान अहमद, चितरंजन कुमार, विनोद कुमार, द्वेशचंद्र, अनिल कुमार,गौरी शंकर रॉय, अर्जुन कुमार,संजय कुमार, भिखारी मांझी, राजकिशोर महतो, सुरेंद्र मांझी, रीता कुमारी, सीमा देवी, कृष्णा देवी, शिवपरसन राय, सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग