अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु ,सुखद एवं सफल जीवन की कामना की है। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस देश के एक एक लोग का आप ख्याल रखने वाले हैं। आप गरीबों के अन्नदाता हैं, गरीबों के मसीहा हैं। आपने गरीबों को घर दिया है, बैंक खाते दिए हैं तथा गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वारा अन्न उपलब्ध कराया है। कोरोना के समय में आपने देशवासियों को नि:शुल्क वैक्सीन देकर सभी का जीवन बचाया है। आप देश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। देश की बेहतरी के लिए आपका एक-एक पल व्यतीत होता है। आप प्रेरणा के दूत हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में पहुंच कर पांच दर्जन से अधिक मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके बीच फल, ब्रेड तथा राशन देकर उनके सुखद, स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश तिवारी,अमरजीत सिंह, संजय सिंह, मनोज पांडेय, नीलेश सिंह सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी