राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला काट 7 लाख रुपये के समान का चोरी कर लिया है।मामला मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव का बतया जा रहा है। चोरी के घटना के बाद ग्रामीण आतंकित है।महम्मदपुर निवासी राजदेव मिश्रा हार्ट संबधित ईलाज के लिए बाहर गए हुए थे। घर आने के बाद दरवाजा खोले तो अवाक रह गए। घर में रखे सभी सामान बिखरे पड़े थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए मांझी थाना पुलिस जांच में जुट गई है। गृहस्वामी व बंगाल पुलिस के अवकाश प्राप्त जवान राजदेव मिश्रा ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व अपने घर तथा चाहरदीवारी के प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर झांसी में पदस्थापित सेना के जवान अपने पुत्र के पास इलाज हेतु चले गए थे। उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। वे झांसी स्थित अस्पताल में दुबारा चेकअप के लिए गए थे। इसी दरम्यान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने चाहरदीवारी फांदकर कमरों का ताला तोड़ दिया तथा कमरों के भीतर रखे बक्सा आलमारी व अटैची आदि का ताला तोड़ कर उसमें रखे जेवरात आदि की चोरी कर ली। साथ ही घर में रखे कपड़े तथा अनाज आदि को चोरों ने जहां तहां बिखेर दिया। चोरी की सूचना पाकर महम्मदपुर पुलिस पिकेट पर तैनात एसआई मिथुन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की तथा शीघ्र उद्भेदन का आश्वासन दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग