मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा/छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र में स्थित माँझी जाने वाला मरहा पुल की रेलिंग ध्वस्त लगभग कई महीनों से हुआ था। जिसपर आए दिन राहगीरों को बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ी रही थी। कभी- कभी राहगीर पुल से नीचे गिर जाते थें। वसात के मौसम में आज कल सभी नदियां उफान पर हैं वहीं मरहा पंचायत के मुखिया मुन्ना साह ने इस सड़क मार्ग से जूझ रहे राहगिरों की परेशानी को देखते हुए रेलिंग कार्य करवाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। इस कार्य पर मरहा पंचायत के मुखिया ने कहा की पुल पर रेलिंग ध्वस्त होने के कारण काफी दुर्घटना हो रही थी। हम जनता के लिए जी रहे हैं जो मरहा पुल सांसद द्वारा पास किया गया है लेकिन इस पर आज तक मरम्मति का कार्य लोगों की सिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा था जिसके बाद मैने इसके मरम्मति का जिम्मा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग