राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के पास सड़क हुई गड्ढे में तब्दील ग्रामीणों ने बताया कि गड़खा चिरांद मुख्य मार्ग मीनापुर गांव के पास पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने ठेकेदार व इंजीनियर पर रुपए की बंदरबांट करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदारों व इंजीनियर के मिलीभगत के कारण घटिया मटेरियल से सड़क की ढलाई की गई थी जिसके महज 4 साल होते ही सड़क गड्ढे में तब्दील हो रही है। जिसके कारण प्रतिदिन यहां छोटी बड़ी घटनाएं होती रह रही है। हालांकि कई बार इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और वरीय पदाधिकारी से इस मामले की जांच कराने की मांग की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग