- जवान की शवयात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार को प्रखंड के पांडेयपुर गांव में जवान का शव पहुँचते ही परिवार सहित ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मृत जवान राजकुमार चौधुर के अंतिम दर्शन करने के लिये काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जवान बिहार रेजीमेंट में कार्यरत थे। तथा बिगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज कोलकाता के कमांड अस्पताल में चल रहा था। जहाँ उनकी मौत हो गई। इस दौरान मृत जवान के शव को तिरंगे में लपेट कर सैनिकों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शाहिद जवान की शवयात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हुए नम आंखों से विदाई दिए।

फोटो- (तिरंगे में लिपटा जवान का शव,उपस्थित ग्रामीण एवं सैनिक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग