राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग पुल के समीप से खैरा पुलिस ने सात शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त शराबी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्दीपनगर गांव निवासी रंजीत साह,चंद्रदेव पंडित महतो,तथा उषे छपरा गांव निवासी रामचंद्र पंडित, सीतल महतो,प्रदीप कुमार ,विक्रम महतो तथा खैरा थाना क्षेत्र के छोटा तकिया गांव निवासी सुरेंद्र राम बताया जाता है।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की उक्त शराबी ऑटो से पीकर आ रहा था वाहन चेकिंग के दौरान करवाई की गई है।शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग