राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम पासी टोला गांव में भारी मात्रा में महुआ फास विनष्ट किया गया जो शराब बनाने के लिए रखा गया था। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह ने सिकटी भिखम पासी टोला गांव में जमीन के अंदर और खेतों में जंगलों में छुपाकर रखे गये 2000 लीटर महुआ फास को निकाल कर नष्ट कर दिया गया। वही पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज फरार हो गए ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग