राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत ऊर्जा चोरी को लेकर विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बावजूद इसके उपभोगताओं द्वारा अलग- अलग हथकंडा अपनाकर विधुत चोरी करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इस बीच जेई पंकज कुमार सुमन ने ऊर्जा चोरी को लेकर बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बेरुई निवासी जनक महतों को आरोपित कर वगैर वैध कनेक्शन का बिधुत ऊर्जा चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही विधुत संबंध से संबंधित कागजात की मांग करने पर उक्त आरोपित द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। ऐसे में आरोपित पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए आवश्यक करवाई करने की मांग की गई है। इधर विधुत अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग