राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बजरंग चौक पर बोरा में शराब लाद कर ले जा रहे है मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति ने विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पटना गंगहारा शंकरपुर के दिनेश महतो का पुत्र अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल स्थिति में सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पहले पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सोनपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहीं शराब के दोनों धंधेबाज मोटरसाइकिल व शराब से भरा बोरा छोड़कर वहां से अपने दूसरे साथियों के मदद से वहां से भाग निकला। पुलिस ने बोरा में नौ अलग-अलग बंडल बनाकर पॉलिथीन में पैक किया हुआ कुल 54 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग