राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के अशोकनगर-चौखड़ा पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलुआ पर का औचक निरीक्षण बुधवार को मुखिया सह नियोजन समिति के अध्यक्ष अमीत कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान मात्र एक शिक्षक के सहारे स्कूल चल रहा था। बच्चे इधर-उधर भटक रहे थे। जबकि दो अन्य शिक्षक बिना सूचना के गायब पाए गए। मुखिया ने दोनों शिक्षकों नौशाद अहमद तथा प्रतीक कुमार सिंह की हाजिरी काट दी। मुखिया अमीत कुमार सिंह ने बीईईओ निभा कुमारी को दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की दिशा में सार्थक पहल किए जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग