राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखण्ड अध्यक्ष गामा सिंह के अध्यक्षता में प्रखण्ड के हथिसार, गौरा, अगहरा पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का शुरुआत करते हुए जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर सघन सदस्यता अभियान चला कर समय सीमा के अंदर लक्ष्य को पूरा करना है। मढ़ौरा प्रखण्ड में प्रथम फेज में जिला से सभी पंचायतों में 750 प्रारंभिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में प्रखण्ड संगठन प्रभारी सदाब अलाम, मुन्नू प्रखण्ड सदस्यता प्रभारी बिरेंद्र गिरी, जदयू नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष चंदन मिश्रा,प्रखण्ड उपाध्यक्ष अशरफ अली समेत अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग