- चोरी की कुछ अन्य घटनाओं का हो सकता है खुलासा
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खबसा से चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों से पुलिस द्वारा गहनता से पुछताक्ष की जा रही है।बताया जाता है कि युवकों से पुछताक्ष के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है।जिससे चोरी की कुछ अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।वही चोरी की घटना पुलिस के लिये भी सरदर्द बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग