राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। आदित्य हत्याकांड में संलिप्त तीनों आरोपियों का एक विवादास्पद वीडियो गुरुवार से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीनों आरोपी एक बाइक पर तीन केक रखकर सभी केक को बारी-बारी से कट्टे तथा तलवार से काट रहा है। इस दौरान गांव के युवकों की भीड़ भी है। तीनों आदतन मनबढ़ू किस्म के लड़के हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है। इसका खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वीडियो एक आरोपी अरशद के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल करने का दावा किया गया है। पुलिस को भी यह वीडियो हाथ लगा है। जिसकी जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग