पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर गुरुवार की रात बाइक दुर्घटना में सवार वृद्ध महिला घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई जहां घायल महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी लक्ष्मण मांझी की 65 वर्षीय पत्नी धनपतिया देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने महिला के सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में बाइक सवार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर से मशरक के रास्ते अपने गांव रसौली जा रहा था कि यदु मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में पीछे बैठी वृद्ध महिला गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग