राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (नगरा)। खैरा बाजार मुख्य सड़क शुक्रवार को महाजाम देखने को मिला,जहां नगरा सीओ शांति समिति की बैठक कर वापस लौटने के क्रम में खैरा मुख्य पथ में उनकी वाहन भी फसे रहे।स्थानीय लोगो ने बताया की बाजार प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार के दिन रहता है जिसके बाद आय दिन भी महाजाम से जिससे लोगो को प्रेसानियों का सामना करना पड़ता है।इसका कारण यह है कि दुकानदार अपने दुकान सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगा देते है।वहीं बताते चले की खैरा गांव में एक सरकारी सब्जी बाजार है जो प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को लगता है लेकिन बाजार की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वह बाजार अब अपने उचित स्थान पर अलग करके छपरा मढौरा मुख्य पथ पर स्थित खैरा मेन मार्केट में रोड के दोनों किनारे सब्जी बेचने वाले अपनी सब्जी बेचना शुरू कर देते हैं।गौरतलब है कि यह बाजार सरकार को प्रतिवर्ष लाखों रुपए का राजस्व देता है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई पदाधिकारी इस पर ध्यान ही नहीं देते है।वहीं इसके पूर्व में बाजार को स्थिति ठीक करने के लिए अधिकारी जांच करके गए हुए थे लेकिन स्थिति अभी तक जस की तस है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग