- कलश स्थापना को लेकर श्रद्धालु भक्तों में दिख रहा उत्साह
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के सफल आयोजन को लेकर अलग- अलग पूजा पंडालों एवं मूर्ति सजावट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इधर मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में श्री दुर्गा पूजा समिति बनियापुर द्वारा पूजा पंडाल से लेकर पूजन कार्य, पूजा स्थल की सजावट,साफ- सफाई एवं सुरक्षा आदि की मुक्कमल व्यवस्था करने में समिति के सभी सदस्य तन्मयता से जुटे है।आचार्य पंडितों के अनुसार इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी। साथ ही देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। जो श्रद्धालु भक्तों के लिये कल्याणकारी बताया जा रहा है। वैसे तो पूरे दिन कलश स्थापन का संयोग बन रहा है। मगर अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापन करना काफी शुभ और उत्तम फल प्रदान करने वाला बताया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना को लेकर श्रद्धालु भक्तोें द्वारा भी जोर- शोर से तैयारी की जा रही है।मिट्टी के बने कलश और ढकना खरीदने को लेकर कुम्हार के दुकान पर पुरे दिन भक्तो की भीड़ देखी जा रही है।वही अन्य पूजन सामग्री की खरीददारी को लेकर किराना दुकान पर भी काफी भीड़ जुट रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग