राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। दुर्गा पूजा को लेकर तरैया थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम सीओं अंकु गुप्ता, व बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के अध्यक्ष-सचिव व पदाधिकारी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पूजा कमिटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में आप सभी लोग सहयोग करें। वहीं पूजा कमिटी के सदस्यों को विशेष निर्देश दिया गया कि डीजे व फूहड़ अश्लील गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, तारकेश्वर सिंह, हरेन्द्र सहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुदीश कुमार, मेघनाथ मांझी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग