राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धोरुहू कोठियां गांव में बीते गुरुवार को दो सहोदर भाई के परिवार आपस मे बच्चों के विवाद को लेकर उलझ गये और स्थिति इतनी बिगड़ी की दोनो ओर से जमकर लाठी डंडे चले जिसमे एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसका इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधा सहनी तथा महेन्द्र सहनी दोनो सहोदर भाई है दोनो भाई के परिवार के सदस्य गुरुवार से दो दिन पहले बच्चों को लेकर आपस मे कहासुनी हुई लेकिन बात उस दिन समाप्त हो गई वही गुरुवार के दोपहर में उसी विवाद को लेकर आपस मे जमकर मारपीट हुई जिसमें जोधा सहनी की 52 वर्षीय पत्नी केवली देवी बुरी तरह जख्मी हो गई जख्मी हालत में पीएचसी लेकर जाया गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में बीती रात मौत हो गई इस सम्बंध में पटना पुलिस को दी गई फर्द बयान में सात लोगों को नामजद किया गया है जिनमे महेन्द्र सहनी तथा इनकी पत्नी कौशल्या देवी सहित इनके पुत्र चंदन सहनी, मंटू सहनी तथा बबलू सहनी तथा पतोहू सीमा देवी तथा गुड़िया देवी है शव को पटना पुलिस द्वारा ही पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग