राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में पूर्व जिला पार्षद डॉ अब्दुल्ला खान के आवास पर रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम और पूर्व जिला पार्षद डॉ अब्दुल्ला खान ने किया। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष-सचिव व गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पूजा कमिटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि दशहरा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में आप सभी लोग सहयोग करें। वहीं पूजा कमिटी के सदस्यों को विशेष निर्देश दिया गया कि डीजे व फूहड़ अश्लील गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये। बैठक में पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, वीरेंद्र मांझी, कैंसर अली, मुख्तार सिंह, लालबाबू सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोकी महतो, अजीज मियां, मुन्ना मियां, अख्तर खान, रियाजुद्दीन अंसारी, मोहन सिंह, समेत दर्जनों गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग