जलालपुर प्रखण्ड के प्रधान शिक्षक के निधन पर शिक्षक संघ ने किया शोक व्यक्त
- शिक्षक साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धान्जलि, शिक्षक संघ में शोक की लहर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने जलालपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चंदन टोला स्थित सम्हौता मे पदस्थापित प्रधान शिक्षक सुशील सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी बीच अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण अहले सुबह ही मृत्यु हो गई। समाचार मिलते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर संघ के वरीय पदाधिकारीसहित सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने श्री सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि दी। वहीं शिक्षक नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत साथी सुशील सिंह एक इमानदार शिक्षक के साथ ही कर्तव्य निष्ठ भी थे साथ ही शिक्षक संघ के वफादार सिपाही भी थे जिनके निधन से शिक्षक संघ को गहरी क्षति पहुंची है। इस दरम्यान राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्रकुमार सिंह। राज्य सचिव सुनील तिवारी, सारण जिला अध्यक्ष डा. राजेश यादव, जिला सचिव मंजीत तिवारी, जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अजय यादव, परशुराम सिंह, कृष्णा यादव, बसंत प्रसाद, छठ्ठीलाल गुप्ता, मुकेश तीवारी, परशुराम यादव, जयबाबू साह, शैलेश मोहन पाण्डे, उमेश प्रसाद यादव, रायशारदा रमेश रघुनाथ जी, आदि सहित सैकड़ों की संख्या मे शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा