राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत सारण जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम कई जगहों पर किया गया तथा प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी जगहों पर सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बखूबी पूरा कर रहे हैं। उनका सपना था कि देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। अंत्योदय योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की ही योजना है। श्री शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने बचपन से ही संघर्ष करना शुरू कर दिया था। उनसे आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक शक्तिकेन्द्र तथा सभी बुथो पर मनाई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग