राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सिउरी गांव में विजेन्द्र राम पिता कपिल देव राम के द्वारा अपने दादा विपत राम की हत्या में कांड संख्या 677/20 दर्ज कराया गया दर्ज प्राथमिकी में नामजद मंजीत कुमार राम पिता गणेश राम फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह गांव में हैं तो पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और कागजी कार्यवाही करते हुए मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। वहीं थाना परिसर में ही शराब पीकर हंगामा करते दक्षिण टोला गांव निवासी मनोज ओझा पिता मदन ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया।शराब के नशें में गिरफ्तार की जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टी हुई। जिसे कागजी कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग