राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मिश्रवलिया निवासी व पूर्व नौसैनिक तथा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शुकदेव मिश्र के श्राद्ध कर्म पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य उपस्थित हुए। सभी जनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय मिश्र समाज की आवाज थे। उनको अनुशासन प्रिय था। वे लोगों को हमेशा अनुशासित जीवन जीने तथा ईमानदारी से अपना कार्य करने की प्रेरणा देते थे। वे प्रसिद्ध शिक्षा विद् व प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा के पिताजी थेे। मौके पर राम कुमार सिंह, राजेश मिश्रा प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश्वर पांडेय, देवेन्द्र मिश्र, मनोज मिश्र, विनोद कुमार राय, अभिषेक मिश्र सहित कई अन्य भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग