राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई की दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 27 एवं 28 सितम्बर को विशेष अभियान चलाकर कुल 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल- 1, कार- 1 , मोबाईल- 2, ई- रिक्शा- 1, ट्रक- 3, ट्रैक्टर-2, ट्रक- 3, हाईवा ट्रक- 1 एवं 570 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। तरैया थानान्तर्गत माह मार्च में हुई मोटरसाईकिल लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता तिलक मॉझी, सा0 झिधनापर, थाना तरैया, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 09 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 2000 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग