पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार और साइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें 3 शख्स गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायल बाइक सवार भोजपुर जिले के पीरो गांव निवासी लक्षुमण शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र रौकी शर्मा, राजकुमार प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार और साइकिल सवार मशरक थाना क्षेत्र के हंसाफीर गांव निवासी राजकुमार राय की 15 वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में ग्रामीणों ने बताया कि घायल बाइक सवार भोजपुर के पीरो से मशरक के रास्ते बेतिया बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे वही छात्रा रवीना कुमारी मशरक से कोचिंग कर साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी कि की अनियंत्रित बालू लदे ट्रक से बचने की चक्कर में बाइक सवार और साइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। घायल को बंगरा मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह और आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बाइक पर लाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग