- नवरात्रि के अवसर पर बनियापुर के क्रीड़ा मैदान में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
- भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकार अपनी गायकी से बांधेगे शमा
- कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे है,पूजा समिति के सदस्य।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोग उत्साहित।
बनियापुर(सारण)। कोविड महामारी पर नियंत्रण के बाद दो वर्षो के अंतराल पर इस बार शारदीय नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।सप्तमी से दशमी तक कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जहाँ जाने-माने कलाकरों का आगमन होने जा रहा है।इस दौरान श्री दुर्गा पूजा समिति बनियापुर द्वारा श्रद्धालु भक्तों के मनोरंजन के लिये सप्तमी तिथि(रविवार)की रात्रि में प्रखंड मुख्यालय के क्रीड़ा मैदान में भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकार चंदन यादव,अलका सिंह पहाड़िया,प्रियंका सिंह,धनंजय शर्मा आदि कलाकार अपने गायकी का जलवा बिखेर भक्तों का मनोरंजन करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये क्रीड़ा मैदान में स्टेज निर्माण से लेकर लाइट, साउंड एवं दर्शकों के बैठने के लिये मुक्कमल व्यवस्था करने में समिति के सदस्य जुटे है।इधर सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग