राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी एवं उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त का है। पीड़ित अशोक प्रसाद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही पारसनाथ महतों, अजित महतों, नितेश महतों,राहुल महतों एवं अनिता देवी मेरी पुत्री के साथ गाली- गलौज करने लगे एवं मेरी पत्नी पूछने गई तो सभी नामजद दरबाजे पर पहुँच फिर से गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो मुझे फैट- मुक्का और डंडे से मारने लगे। बचाव में मेरी पत्नी और पुत्री आई तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग